कोरबा में छात्रा की आत्महत्या: घरवालों की डांट से दुखी होकर लगाई फांसी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसकी लाश घर के एक कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा कुछ दिन पहले स्कूल नहीं जाना चाहती थी। इस बात पर परिजनों ने उसे डांटा और नाराजगी जताई। इसके साथ ही, छात्रा बिना बताए चिप्स और कोल्डड्रिंक लेने के लिए बाहर चली गई, जिससे नाराज होकर परिजनों ने उसे फिर डांटा।
इन घटनाओं से आहत होकर छात्रा ने घर में खुद को कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद जब परिजन उसे बुलाने गए, तो दरवाजा नहीं खुला। किसी तरह दरवाजा तोड़ने पर अंदर उसका शव फांसी से लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार वालों की चीखें निकल गईं और पूरे मोहल्ले में मातम छा गया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर लिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के पीछे के सभी पहलुओं को खंगालने में जुटी है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम बच्चों की भावनाओं को सही तरीके से समझते हैं? कभी-कभी डांट या ताना उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल सकता है। विशेष रूप से किशोर अवस्था में बच्चों का मन अत्यंत संवेदनशील होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0