छत्तीसगढ़ में सोलर क्रांति : केंद्र-राज्य मिलकर देंगे सब्सिडी, 24 घंटे में अप्रूवल
Solar revolution in Chhattisgarh: Centre and state will jointly provide subsidy, approval within 24 hours। छत्तीसगढ़ में सोलर क्रांति : केंद्र-राज्य मिलकर देंगे सब्सिडी, 24 घंटे में अप्रूवल
छत्तीसगढ़ में सोलर क्रांति : केंद्र-राज्य मिलकर देंगे सब्सिडी, 24 घंटे में अप्रूवल
छत्तीसगढ़ में बिजली की निर्भरता को कम कर हाफ बिजली से मुक्त और हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। अब राज्य सरकार ने भी सोलर रूफटॉप पैनल लगाने पर सब्सिडी देने का ऐलान कर दिया है। इसके लिए 217 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया गया है।
41987 आवेदन, 2728 घरों में लग चुके पैनल
अभी तक प्रदेश में इस योजना के तहत 41987 आवेदन आ चुके हैं। इनमें से 2728 घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं, जबकि इतने ही घरों में इंस्टॉलेशन का काम तेजी से चल रहा है। खास बात यह है कि रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर के लोग सोलर पैनल लगाने में सबसे आगे हैं।
24 घंटे में मिलेगा अप्रूवल
योजना की प्रक्रिया को सरल और तेज़ करते हुए 24 घंटे में अप्रूवल देने की व्यवस्था की गई है। सोलर पैनल लगाने के लिए पहले लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया और स्वीकृति को डिजिटल और त्वरित किया गया है।
जानिए कितनी मिलेगी सब्सिडी
पैनल क्षमता (KW) लागत (₹) केंद्र सब्सिडी (₹) राज्य सब्सिडी (₹)
केंद्र राज्य।
1 KW 30 हजार। 15 हजार।
2 KW 60 हजार 30 हजार
3 KW 78 हजार। 30 हजार
(उदाहरण के लिए प्रति किलोवाट अनुमानित लागत और सब्सिडी का विवरण)
क्यों जरूरी है यह योजना?
प्रदेश में घरेलू बिजली बिल में भारी कटौती और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सोलर पैनल योजना को जन-जन तक पहुँचाने का लक्ष्य है। इससे न सिर्फ लोगों का बिजली बिल कम होगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और अक्षय ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
कैसे करें आवेदन?
राज्य विद्युत वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम बिजली कार्यालय में संपर्क कर आवेदन किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

