अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर जताया सम्मान

500 elderly individuals honored on the International Day of Older Persons; respect conveyed through the presentation of shawls and coconuts.
 0
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर जताया सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर 500 बुजुर्गों का सम्मान, शॉल-श्रीफल देकर जताया सम्मान

मंत्री टंक राम वर्मा बोले- वरिष्ठजनों का अनुभव और संस्कार समाज की अमूल्य धरोहर

रायपुर, 2 अक्टूबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गांधी जयंती और अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर धमतरी के मेनोनाइट हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘नमो सेवा गाथा’ के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंक राम वर्मा ने जिले के करीब 500 महिला एवं पुरुष वरिष्ठ नागरिकों का शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।

इस दौरान मंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक गतिविधियों के तहत 40 लोगों को स्वामित्व प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को व्हीलचेयर सहित आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

गोद भराई के साथ पोषण किट का वितरण

राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री टंक राम वर्मा ने पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें पोषण किट प्रदान की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली।

स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल पर मंत्री ने स्वयं ब्लड प्रेशर की जांच भी कराई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं और सेवाओं की जानकारी आम लोगों को दी गई।

‘वरिष्ठजनों का अनुभव नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक परिवार, समाज और राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन के संघर्ष, अनुभव और संस्कार नई पीढ़ी को सही दिशा देने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान केवल किसी एक आयोजन तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह हमारी रोजमर्रा की सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा बनना चाहिए।

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की अंत्योदय की भावना के अनुरूप केंद्र और राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में किसानों के हित में धान खरीदी, महिलाओं के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

देहदान और अंगदान को बताया मानवता की बड़ी सेवा

मंत्री वर्मा ने देहदान और अंगदान करने वाले नागरिकों के योगदान की सराहना करते हुए इसे मानवता की सर्वोच्च सेवाओं में से एक बताया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की ऊर्जा यदि शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगेगी तो देश को नई दिशा मिलेगी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने वरिष्ठजनों के अनुभव और मार्गदर्शन को समाज की बड़ी पूंजी बताया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठजनों का सम्मान करना प्रत्येक व्यक्ति की सामाजिक जिम्मेदारी है।

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि जिला प्रशासन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और गरिमापूर्ण जीवन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति, जिला पंचायत सभापति, जनपद अध्यक्ष, डीएफओ सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, वरिष्ठ नागरिक और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0