रायपुर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की मार्गदर्शन बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त करने पर हुआ मंथन
रायपुर में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की मार्गदर्शन बैठक सम्पन्न, संगठन को सशक्त करने पर हुआ मंथन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ, रायपुर जिला द्वारा आज एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नव नियुक्त जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ चिकित्सक साथियों से मार्गदर्शन प्राप्त करना तथा संगठन की आगामी दिशा, कार्ययोजना और गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।
बैठक में चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. अखिलेश दुबे, डॉ. गंभीर सिंह, डॉ. शैलेश खंडेलवाल, डॉ. विद्याकांत त्रिवेदी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष श्री अकबर अली, श्री सौरभ मिश्रा, डॉ. किशोर सिन्हा, डॉ. रवि राठी, श्री नीरज अग्रवाल, डॉ. रोहित जैन, डॉ. जितेंद्र जैन, श्री गौरव शुक्ला, प्रदेश सह संयोजक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी, डॉ. रामेश्वर ठाकुर, डॉ. अमित श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्मीकांत शर्मा एवं श्री नरेंद्र पांडेय सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सकगण शामिल हुए।
इसके साथ ही रायपुर होम्योपैथी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिलीप पिम्पले एवं उपप्राचार्य डॉ. निर्मल भोई की विशेष उपस्थिति ने बैठक को और भी गरिमामय बनाया। निवर्तमान जिला संयोजक डॉ. उपेंद्र त्रिवेदी, वर्तमान जिला संयोजक डॉ. सत्येंद्र पांडेय तथा जिला सह संयोजक डॉ. मनोज ठाकुर एवं डॉ. कृष्णा दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक बंधु बैठक में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, चिकित्सा सेवा गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने, सामाजिक स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन, आयुष्मान भारत सहित विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति जनजागरण तथा युवा चिकित्सकों को संगठन से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ चिकित्सकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठनात्मक अनुशासन, सेवा भावना और आपसी समन्वय को प्राथमिकता देने पर बल दिया।
अंत में डॉ. सत्येंद्र पांडेय ने सभी वरिष्ठ साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, रायपुर जिला आने वाले समय में सेवा, संगठन और समर्पण के नए मानदंड स्थापित करेगा। बैठक सकारात्मक वातावरण में सम्पन्न हुई और सभी उपस्थितजनों ने संगठन को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0