अमेरिका में विदेशी पर्यटकों की संख्या घटी, भारत और अन्य देशों का रुझान बदला
अमेरिका में विदेशी पर्यटकों की संख्या घटी, भारत और अन्य देशों का रुझान बदला
वॉशिंगटन। अमेरिका में विदेशी पर्यटकों की संख्या में इस साल गिरावट दर्ज की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 2025 में विदेशी पर्यटकों की आमद पिछले साल के मुकाबले 3.8 प्रतिशत कम रही। यानी करीब 13 लाख पर्यटक कम पहुंचे।
सबसे ज्यादा गिरावट मई से जुलाई के बीच देखने को मिली। कनाडा से आने वाले यात्रियों की संख्या में 7.4 प्रतिशत की कमी रही, जो सबसे अधिक है। वहीं, बॉस्टन लोगान और शिकागो ओ’हारे एयरपोर्ट्स पर अंतरराष्ट्रीय आवक 8 प्रतिशत घटी, जबकि न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट पर यह 7 प्रतिशत कम रही।
ट्रंप सरकार की नीतियां जिम्मेदार?
विशेषज्ञों का कहना है कि इस गिरावट के पीछे अमेरिका की मौजूदा नीतियां भी अहम कारण हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में बढ़ते टैरिफ और विदेशी व्यापार पर सख्त रुख से कई देश नाराज चल रहे हैं। नतीजतन पर्यटकों का झुकाव अन्य देशों की ओर बढ़ा है।
भारत, चीन और रूस की नजदीकियां
भारत और अमेरिका के रिश्तों में तनाव के कारण भी पर्यटक रुझान प्रभावित हुआ है। भारत ने हाल ही में अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लागू किया है।
वहीं, भारत ने चीन और रूस के साथ अपने संबंध मजबूत किए हैं।
चीन और भारत के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ा है।
रूस भारत को 40 प्रतिशत कच्चा तेल उपलब्ध करा रहा है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यही हालात जारी रहे तो आने वाले समय में अमेरिका में महंगाई और राजनीतिक अस्थिरता और बढ़ सकती है।
What's Your Reaction?
Like
2
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

