पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज़, फील्ड मार्शल मुनीर के नाम की चर्चा

Speculations of President's rule in Pakistan intensify, Field Marshal Munir's name is being discussed पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज़, फील्ड मार्शल मुनीर के नाम की चर्चा

Jul 17, 2025 - 11:44
Jul 17, 2025 - 11:46
 0
पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज़, फील्ड मार्शल मुनीर के नाम की चर्चा

पाकिस्तान में राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज़, फील्ड मार्शल मुनीर के नाम की चर्चा

इस्लामाबाद, 17 जुलाई 2025 पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इन दिनों राजनीतिक हलचल अपने चरम पर है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के इस्तीफे की अटकलों के बीच कई हाई-लेवल बैठकें हो रही हैं, जिसने देश की राजनीतिक व्यवस्था में बड़े बदलाव की संभावनाओं को हवा दे दी है।

मंगलवार शाम को प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के बीच लगातार अहम बैठकों का दौर चला। इन बैठकों को लेकर पाकिस्तानी मीडिया और राजनीतिक गलियारों में जोरदार चर्चाएं शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि देश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा सकता है और आने वाले दिनों में सत्ता संरचना में बड़ा फेरबदल संभव है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भी इस बात की पुष्टि की है कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी इस्तीफा दे सकते हैं। इसके बाद से ही अटकलें तेज हो गई हैं कि सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ ने पहले राष्ट्रपति जरदारी से मुलाकात की, और इसके कुछ देर बाद उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पर फील्ड मार्शल मुनीर के साथ एक अहम बैठक की। इन बैठकों के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चाएं तेज हो गई हैं कि क्या पाकिस्तान एक बार फिर सेना के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष नियंत्रण की ओर बढ़ रहा है।

यदि फील्ड मार्शल मुनीर राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालते हैं, तो यह पाकिस्तान के लिए एक नई राजनीतिक दिशा की ओर संकेत होगा। देश की राजनीति में सेना की भूमिका पहले से ही काफी प्रभावशाली मानी जाती है, और ऐसे में किसी सैन्य अधिकारी का राष्ट्रपति बनना सत्ता संतुलन को पूरी तरह बदल सकता है।

फिलहाल पाकिस्तान की जनता और राजनीतिक विश्लेषक सरकार की अगली चाल का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले कुछ दिन पाकिस्तान की राजनीति के लिए निर्णायक साबित हो सकते हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0