गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा
गांधी-शास्त्री जयंती पर 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा
बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव होंगे मुख्य अतिथि
रायपुर, 1 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा 2 अक्टूबर को राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा, रायपुर में आयोजित होगा।
सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों एवं विचारों का स्मरण करते हुए समाज में शांति, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में सभी धर्मों के प्रति सम्मान और आपसी सौहार्द की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया जाएगा।
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। राज्यसभा सांसद एवं भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ की प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा ने नागरिकों से कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से सर्वधर्म समभाव, शांति, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के संदेश को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।
गांधी और शास्त्री के आदर्शों को याद करने का अवसर
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है। महात्मा गांधी के जीवन और विचारों से सत्य, अहिंसा, शांति और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा मिलती है, जबकि लाल बहादुर शास्त्री का जीवन सादगी, सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उदाहरण माना जाता है।
इन्हीं मूल्यों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0