"मेकाहारा हॉस्पिटल में तैनात गार्ड बना चोर: महिला मरीज के ब्लाउज से मोबाइल और पर्स निकालते पकड़ा गया,
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल (डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल हॉस्पिटल) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां सुरक्षा में तैनात एक गार्ड ने ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। यह घटना एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट की है, जहां गार्ड की नाइट ड्यूटी लगी हुई थी।
सीसीटीवी में कैद हुई इस वारदात में देखा गया कि एक महिला मरीज, जो अपने रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल में रुकी थी, सो रही थी। तभी मौके का फायदा उठाकर ड्यूटी पर मौजूद गार्ड ने महिला के ब्लाउज में रखे मोबाइल और पर्स को चुपचाप निकाल लिया। घटना देर रात की है और पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो चुका है।
वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस हरकत में आई है। आरोपी गार्ड की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों पर पहले भी लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0