पेंड्रा में अमित जोगी और 1173 समर्थक गिरफ्तार
पेंड्रा, छत्तीसगढ़ – मरहूम मुख्यमंत्री अजीत जोगी की प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास को लेकर मंगलवार को पेंड्रा में भारी राजनीतिक उथल-पुथल देखी गई। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी और उनके 1173 समर्थकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वे पेंड्रा के महावीर चौक पर अपने पिता की प्रतिमा स्थापित कर रहे थे, जहां प्रशासन ने पूर्व अनुमति न होने के कारण रोक लगा दी।
प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य शांति व्यवस्था के लिए खतरा बन सकता था, इसलिए कार्यवाही की गई। वहीं दूसरी ओर, अमित जोगी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र का गला घोंटना बताया और घोषणा की कि जरूरत पड़ी तो इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे।
अमित जोगी का कहना है कि उनके पिता अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ को पहचान दी और उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। “हम किसी राजनीतिक फायदे के लिए यह प्रतिमा नहीं लगा रहे, यह श्रद्धांजलि है। यदि हमारी आवाज को दबाया गया तो हम संविधानिक मार्ग अपनाएंगे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0