Modi on his China visit चीन दौरे पर पीएम मोदी को लेकर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा हमला – “शहीदों की कुर्बानी का हुआ अपमान”

चीन दौरे पर पीएम मोदी को लेकर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा हमला – “शहीदों की कुर्बानी का हुआ अपमान”

Aug 31, 2025 - 17:04
Aug 31, 2025 - 17:06
 0
Modi on his China visit चीन दौरे पर पीएम मोदी को लेकर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा हमला – “शहीदों की कुर्बानी का हुआ अपमान”

चीन दौरे पर पीएम मोदी को लेकर टी.एस. सिंहदेव का बड़ा हमला – “शहीदों की कुर्बानी का हुआ अपमान”

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को लेकर कड़ा कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि आज भी देश गलवान घाटी की उस घटना को भूला नहीं है, जब चीन की करतूतों के कारण भारत के 20 वीर जवान शहीद हो गए थे।

सिंहदेव ने कहा –

> “उस वक्त प्रधानमंत्री मोदी कहते थे कि शहीदों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा, लेकिन आज वही प्रधानमंत्री चीन जाकर राष्ट्रपति जिनपिंग से मुस्कुराते हुए हाथ मिला रहे हैं। यह केवल हाथ मिलाना नहीं, बल्कि शहीदों की कुर्बानी का अपमान है।”

“ऑपरेशन सिंदूर के वक्त चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा था”

सिंहदेव ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा और उन्हें लगातार पल-पल की जानकारी देता रहा। ऐसे समय में देश उम्मीद करता था कि प्रधानमंत्री दुश्मन का असली चेहरा दुनिया के सामने लाएंगे। लेकिन हुआ इसके विपरीत – मोदी जी चीन के राष्ट्रपति से मैत्रीपूर्ण मुलाकात करते नज़र आए।

देश पूछ रहा है – क्या जवानों का लहू इतना सस्ता है?”

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि आखिर प्रधानमंत्री ने शहीदों के बलिदान को क्यों भुला दिया।

उन्होंने कहा –

> “देश पूछ रहा है कि क्या हमारे जवानों का लहू इतना सस्ता है कि उसे भुलाकर चीन से दोस्ती दिखाई जाए?”

अमेरिका को लेकर भी दिया बयान

सिंहदेव ने कहा कि जिस तरह से अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद भी भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है, यह आने वाले समय में देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाएगा। लेकिन चीन के साथ पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर आज पूरा देश शर्मिंदा है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0