छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका
रायपुर, 29 जून 2025। छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रशासन और नीति प्रबंधन में राज्य वित्त सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ की वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन में यह बात प्रमुख रूप से सामने आई।
सम्मेलन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और सजगता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया और संघ की विभिन्न मांगों पर आवश्यक पहल का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान संघ की वेबसाइट का शुभारंभ किया गया, साथ ही स्मारिका ‘सुनिधि’ का विमोचन भी हुआ।
सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं शासन के सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव आर.एस. विश्वकर्मा ने की।
कार्यक्रम में विशेष सचिव वित्त विभाग शीतल शाश्वत वर्मा, चंदन कुमार, संचालक कोष एवं लेखा रितेश अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों ने अपने व्याख्यान दिए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
संघ की अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और विभिन्न प्रस्ताव सदस्यों के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष अनिल पाठक ने संघ का आय-व्यय विवरण सभा में प्रस्तुत किया। सचिव सचिन शर्मा ने आभार प्रदर्शन के साथ सम्मेलन का समापन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0