7 जुलाई को रायपुर में "किसान, जवान, संविधान" सभा, 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी

"Farmers, Jawans, Constitution" meeting in Raipur on 7th July, more than 25 thousand people are expected to gather 7 जुलाई को रायपुर में "किसान, जवान, संविधान" सभा, 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी
 0
7 जुलाई को रायपुर में "किसान, जवान, संविधान" सभा, 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी

7 जुलाई को रायपुर में "किसान, जवान, संविधान" सभा, 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की तैयारी

रायपुर, 05 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 7 जुलाई को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में "किसान, जवान, संविधान" सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। आयोजन को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और दावा किया है कि इसमें प्रदेश भर से 25 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे।

सभा के उद्देश्य :

इस सभा के माध्यम से कांग्रेस केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में विभिन्न मुद्दों को लेकर जनता के बीच अपनी बात रखेगी। सभा के मुख्य मुद्दे इस प्रकार हैं:

किसानों, जवानों और संविधान पर केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रहार के विरोध में।

देश की संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हमले।

महिलाओं पर बढ़ते अपराध और महिला सुरक्षा पर सरकारी उदासीनता।

खाद-बीज की किल्लत और किसानों की समस्याओं को लेकर लापरवाही।

नक्सलवाद उन्मूलन के नाम पर निर्दोष आदिवासियों पर अत्याचार।

प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती।

खनिज संपदा की लूट, निजी कंपनियों को खदान देने और नगरनार प्लांट के विनिवेश का विरोध।

कोल उत्खनन के नाम पर जंगलों की बेतहाशा कटाई, हसदेव और तमनार क्षेत्र की वन कटाई।

शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने, 10463 स्कूलों को बंद करने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के पद समाप्त करने के विरोध में।

अवैध शराब बिक्री और शराब दुकानों के बढ़ते जाल का विरोध।

कांग्रेस का दावा है कि यह सभा किसानों, जवानों और वंचित वर्गों की आवाज बुलंद करने वाली ऐतिहासिक सभा होगी। इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में जनसंपर्क कर लोगों को सभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।

सभा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कांग्रेस का कहना है कि जनसहयोग से यह आयोजन मील का पत्थर साबित होगा।

पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0