"छत्तीसगढ़ में 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची सहायता राशि, महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त जारी"

69 Lakh Women Benefited in Chhattisgarh Under Mahtari Vandan Yojanaमहतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त में 69 लाख महिलाओं को 647 करोड़ रुपये मिले।
 0
"छत्तीसगढ़ में 69 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंची सहायता राशि, महतारी वंदन योजना की 18वीं किस्त जारी"

 छत्तीसगढ़ इस योजना की 18वीं किस्त जारी की गई है। इस किस्त के तहत 69.19 लाख महिलाओं के खातों में कुल 647.35 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई। अब तक इस योजना के अंतर्गत 11 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि पात्र महिलाओं को दी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा— "फिर आया खुशियों का नोटिफिकेशन।" इस सरल लेकिन प्रभावशाली संदेश के माध्यम से लाखों महिलाओं को यह शुभ समाचार मिला।

 योजना का उद्देश्य और महत्व:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक संबल और सामाजिक सम्मान प्रदान करना है। खासकर ग्रामीण और जरूरतमंद परिवारों की महिलाएं इस योजना से बहुत लाभान्वित हो रही हैं। यह सहायता उन्हें अपने बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद करती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0