राज्यपाल ने होनहारों को बांटी प्रेरणा और पुरस्कार: बोले- मेहनत की राह पर चलेंगे तो हर मंज़िल आपकी होगी

 0
राज्यपाल ने होनहारों को बांटी प्रेरणा और पुरस्कार: बोले- मेहनत की राह पर चलेंगे तो हर मंज़िल आपकी होगी

रायपुर | छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेश बैश (रमेन डेका) ने सोमवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से मुलाकात की। राजभवन में आयोजित इस विशेष सम्मान समारोह में उन्होंने बच्चों को अनुशासन, समर्पण और ईमानदारी के रास्ते पर चलने की सीख दी। उन्होंने कहा कि "डिसिप्लिन और कड़ी मेहनत ही सफलता की असली कुंजी है, इसे कभी न छोड़ें।"

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी टॉपर्स को नकद पुरस्कार (कैश प्राइज) के चेक और प्रशस्ति-पत्र भेंट किए। बच्चों की आंखों में जहां आत्मविश्वास दिखा, वहीं परिजनों और शिक्षकों के चेहरों पर गर्व साफ झलक रहा था। समारोह के दौरान छात्रों ने राज्यपाल से सवाल भी पूछे, जिसका उन्होंने आत्मीयता से जवाब दिया।

राज्यपाल ने कहा, "छत्तीसगढ़ के इन होनहारों को देखकर विश्वास होता है कि राज्य का भविष्य उज्ज्वल है।"

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0