स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों में फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों, दरगाहों और इमामबाड़ों में फहराया गया तिरंगा
रायपुर में बंजारी वाले बाबा की दरगाह पर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने किया ध्वजारोहण
रायपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ राजधानी रायपुर की मस्जिदों, दरगाहों, खानकाओं और इमामबाड़ों में ध्वजारोहण किया गया। राजधानी रायपुर के बंजारी वाले बाबा की दरगाह में छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर समाज के प्रमुख लोग और दरगाह कमेटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश की सभी मस्जिदों पर तिरंगा फहराने को लेकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने पहले ही एक पत्र जारी किया था। इस पहल का कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन बहुमत ने इसका स्वागत किया। नतीजतन, आज प्रदेशभर की मस्जिदों में तिरंगा लहराया गया।
डॉ. सलीम राज की इस पहल को समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला कदम माना जा रहा है। उनका कहना है कि भारत की असली ताकत इसकी एकता में है, और सभी समाजों को साथ जोड़कर ही देश की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

