छत्तीसगढ़ में घर-घर लहराएगा तिरंगा, तीन चरणों में चलेगा देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान

"Har Ghar Tiranga" campaign in Chhattisgarh will run in three phases from August 2 to 15.छत्तीसगढ़ में 2 से 15 अगस्त तक "हर घर तिरंगा" अभियान तीन चरणों में चलेगा।
 0
छत्तीसगढ़ में घर-घर लहराएगा तिरंगा, तीन चरणों में चलेगा देशभक्ति से ओतप्रोत अभियान

छत्तीसगढ़ में 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 1 अगस्त 2025 से "हर घर तिरंगा" अभियान की घोषणा की गई है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक तीन चरणों में संपन्न होगा। इसका उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित करना है, ताकि देशभक्ति की भावना का प्रसार हो और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़े।

इस वर्ष यह अभियान “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता: स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” थीम पर आधारित है, जिसमें न केवल तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया है, बल्कि स्वच्छता को भी समान महत्व दिया गया है।

कार्यक्रम को तीन चरणों में विभाजित किया गया है:

प्रथम चरण: 2 से 8 अगस्त 2025

द्वितीय चरण: 9 से 12 अगस्त 2025

तृतीय चरण: 13 से 15 अगस्त 2025

इस अभियान के अंतर्गत सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और आम जनता के घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही, विशेष रूप से गांवों और शहरी क्षेत्रों में देशभक्ति रैलियाँ, सफाई अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम और सांस्कृतिक गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0