राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान
राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत गैर-संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान
प्रदेश के 28 जिला अस्पतालों में एलोपैथिक के साथ आयुर्वेदिक चिकित्सकों की संयुक्त पहल, योग और आयुर्वेद से बढ़ रही जन-जागरूकता
रायपुर, 13 अगस्त 2025। राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की रोकथाम और नियंत्रण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और स्ट्रोक जैसे गंभीर रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम और प्रबंधन सुनिश्चित करना है।
प्रदेश के 28 जिला अस्पतालों में एलोपैथिक चिकित्सकों के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सक भी राष्ट्रीय गैर-संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम (NPCDCS) का संचालन कर रहे हैं। इसके तहत 13 आयुष पॉलीक्लिनिक और 5 जिला अस्पतालों में आयुर्वेद-आधारित लाइफस्टाइल क्लिनिक स्थापित किए गए हैं।
राज्य के 400 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 32 योगा एवं वेलनेस सेंटर्स में योग, ध्यान, संतुलित आहार और आयुर्वेदिक औषधियों के माध्यम से रोगों की रोकथाम के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही, स्क्रीनिंग शिविरों के जरिए मधुमेह, उच्च रक्तचाप और कैंसर की समय पर जांच की जा रही है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण देकर उन्हें समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य शिक्षा और रोग-निरोधी सेवाएं प्रदान करने के लिए सक्षम बनाया गया है।
इस पहल से जनस्वास्थ्य में सुधार, रोगों के बोझ में कमी और आयुर्वेद पद्धति के प्रति लोगों के विश्वास में वृद्धि हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0