रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड टिकट काउंटर 17 जून को होंगे शिफ्ट, जानें नई व्यवस्था

Raipur railway station's Gudhiyari side ticket counter will be shifted on June 17, know the new arrangement रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड टिकट काउंटर 17 जून को होंगे शिफ्ट, जानें नई व्यवस्था
 0
रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड टिकट काउंटर 17 जून को होंगे शिफ्ट, जानें नई व्यवस्था

रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड टिकट काउंटर 17 जून को होंगे शिफ्ट, जानें नई व्यवस्था

रायपुर, 16 जून 2025। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा व स्टेशन रीडेवलपमेंट कार्यों को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रायपुर रेलवे स्टेशन के गुढ़ियारी साइड स्थित आरक्षित एवं अनारक्षित (UTS/PRS) टिकट काउंटर दिनांक 17 जून 2025 को दोपहर 3:00 बजे से अन्य स्थान पर शिफ्ट किए जाएंगे।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, ये टिकट काउंटर अब प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर पार्किंग के पास स्थानांतरित किए जा रहे हैं। यात्रियों के लिए 18 जून 2025 से आरक्षित और अनारक्षित टिकट लेने की सुविधा इसी अस्थायी टिकट काउंटर से उपलब्ध होगी।

रेलवे द्वारा बताया गया है कि रायपुर स्टेशन पर चल रहे रीडेवलपमेंट व विकास कार्यों के चलते यह बदलाव किया जा रहा है। स्टेशन के नवीनीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए यह कदम उठाया गया है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कुछ समय के लिए असुविधा हो सकती है, लेकिन आने वाले दिनों में स्टेशन का स्वरूप और सुविधाएं पहले से कहीं बेहतर होंगी।

रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे 17 जून की शाम 3 बजे के बाद प्लेटफार्म नंबर 7 के बाहर बने अस्थायी काउंटर से ही टिकट प्राप्त करें

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0