प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने पति को दी खौफनाक धमकी — कहा, "35 टुकड़ों में काट दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं"

Prayagraj: On the wedding night, the bride gave a horrifying threat to the husband - said, "I will cut you into 35 pieces, I am someone else's trust" प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने पति को दी खौफनाक धमकी — कहा, "35 टुकड़ों में काट दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं"
 0
प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने पति को दी खौफनाक धमकी — कहा, "35 टुकड़ों में काट दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं"

प्रयागराज: सुहागरात पर दुल्हन ने पति को दी खौफनाक धमकी — कहा, "35 टुकड़ों में काट दूंगी, मैं किसी और की अमानत हूं"

प्रयागराज से एक बेहद सनसनीखेज और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सोनम हत्याकांड के बाद शहर की एक दुल्हन इन दिनों सुर्खियों में है। शादी के पहले ही दिन दुल्हन ने सुहागरात पर पति को चाकू दिखाकर ऐसी धमकी दी कि दूल्हे के होश उड़ गए।

"मुझे टच किया तो 35 टुकड़ों में कर दूंगी"

जानकारी के मुताबिक, शादी के बाद जब दूल्हा अपनी दुल्हन के साथ कमरे में पहुंचा, तो दुल्हन ने पर्स से चाकू निकाल लिया और कहा —

"अगर मुझे हाथ भी लगाया, तो 35 टुकड़ों में काट दूंगी। मैं किसी और की अमानत हूं।"

दूल्हा इस धमकी से इतना डर गया कि उसने हनीमून पर जाने का भी इरादा छोड़ दिया।

तीन रातों तक डर और दहशत का साया

बताया जा रहा है कि यह सिलसिला लगातार तीन रातों तक चलता रहा। दुल्हन कभी चाकू दिखाकर धमकाती, तो कभी कमरे में अजीब हरकतें करती। दूल्हा बेइज्जती और डर की वजह से किसी से कुछ नहीं कह सका। आखिरकार 3 मई को उसने अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी।

लव अफेयर का खुलासा, थाने तक पहुंचा मामला

घर में जब इस बात का हंगामा हुआ, तो दुल्हन ने खुलेआम कबूल किया कि उसका किसी अमन नाम के युवक से प्रेम-प्रसंग है और वह उसी के पास जाना चाहती है। परिवार वालों ने पंचायत बुलाई और मामला थाने तक पहुंचाया।

दीवार फांदकर बॉयफ्रेंड संग फरार

मामले के बीच में ही एक रात दुल्हन आधी रात को घर की दीवार फांदकर अमन के साथ फरार हो गई। अब दूल्हा और उसका परिवार थाने के चक्कर काट रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और दोनों की तलाश जारी है।

सवालों में रिश्तों की मर्यादा

इस घटना ने एक बार फिर शादी और रिश्तों की मर्यादा को लेकर समाज में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रेम-प्रसंग और जबरन शादी के मामलों में कैसे एक युवक की ज़िंदगी बर्बाद हो जाती है, प्रयागराज की यह घटना उसकी बानगी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0