अहमदाबाद प्लेन हादसे के मलबे में मिला चमत्कार — सलामत मिली 'भगवद गीता'
अहमदाबाद प्लेन हादसे के मलबे में मिला चमत्कार — सलामत मिली 'भगवद गीता'
अहमदाबाद, 13 जून 2025। गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद जब रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी थी, तभी एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। हादसे की आग में जहां लोहे तक के परखच्चे उड़ गए, वहां मलबे के बीच एक भगवद गीता की पुस्तक बिल्कुल सुरक्षित अवस्था में मिली। इसे देखकर मौके पर मौजूद हर शख़्स हैरान रह गया और बस एक ही बात कही — 'चमत्कार को नमस्कार।'
जहां सबकुछ जलकर खाक हो गया, वहीं सुरक्षित रही 'गीता'
हादसा अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में हुआ, जहां विमान टकराने से भीषण आग लग गई। घटनास्थल पर सबकुछ राख में तब्दील हो चुका था। विमान के लोहे तक पिघल गए, दीवारें गिर गईं और मेडिकल उपकरण जलकर खाक हो गए।
इसी खाक के ढेर में जब राहत दल ने मलबा हटाया तो उन्हें भगवद गीता की एक किताब पूरी तरह सुरक्षित मिली। न उसमें आग का कोई असर, न धुएं के कोई दाग।
फोटो देखकर नहीं हो रहा किसी को यकीन
रेस्क्यू ऑपरेशन टीम ने जैसे ही इस गीता को मलबे से बाहर निकाला, मौके पर मौजूद लोगों की आंखें खुली रह गईं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग इसे 'ईश्वर की लीला' बता रहे हैं।
जहां भीषण हादसे में लोग अपनी जान गंवा बैठे, वहीं धार्मिक आस्था की प्रतीक यह भगवद गीता पूरी तरह सुरक्षित बच जाना अपने आप में एक अनूठी घटना है।
लोगों ने माना ईश्वरीय संकेत
स्थानीय लोग और प्रत्यक्षदर्शी इसे ईश्वर का संकेत और अद्भुत चमत्कार मान रहे हैं। हादसे के बाद से ही शहर में मातम पसरा है, लेकिन इस घटना ने सबको यह विश्वास दिलाया है कि आस्था की शक्ति हर हाल में अक्षुण्ण रहती है।
क्या है अहमदाबाद हादसा?
गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में एक विमान हादसा हुआ था। हादसे में कई लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। राहत व बचाव कार्य अब भी जारी है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0