नवीन विधानसभा परिसर में हुआ पौधरोपण, मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल
नवीन विधानसभा परिसर में हुआ पौधरोपण, मुख्यमंत्री सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी हुए शामिल
रायपुर, 14 जुलाई 2025। नवा रायपुर स्थित नवीन विधानसभा परिसर में सोमवार को ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर गुलमोहर का पौधा रोपित किया।
इस आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, दोनों उप मुख्यमंत्री, वन मंत्री सहित मंत्रिपरिषद के अन्य सदस्य और विधानसभा के सभी विधायकों ने भी सहभागिता दी। सभी ने अपने-अपने हाथों से गुलमोहर के पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य सचिव, विधानसभा सचिव, अपर मुख्य सचिव (वन), छत्तीसगढ़ वन बल प्रमुख, राज्य लघु वनोंपज संघ के प्रबंध संचालक, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और मुख्य वन संरक्षक सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान के तहत पूरे प्रदेश में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0