रजिस्ट्रेशन दफ्तरों में सर्वर डाउन से लोग परेशान, 10 जुलाई से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री
रजिस्ट्रेशन दफ्तरों में सर्वर डाउन से लोग परेशान, 10 जुलाई से नहीं हो पा रही रजिस्ट्री
रायपुर। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में रजिस्ट्रेशन कार्यालयों में बीते कई दिनों से सर्वर डाउन की समस्या बनी हुई है। इस तकनीकी दिक्कत के कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, लेकिन उनकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही।
लोगों ने बताया कि यह समस्या 10 जुलाई से लगातार बनी हुई है। बीते 4-5 दिनों से लोग कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन सर्वर काम न करने की वजह से फाइलें अटकी हुई हैं। पंजीयन कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि सर्वर डाउन की वजह से काम बाधित हो रहा है।
लोग बोले – सही नहीं है कार्यप्रणाली
रजिस्ट्री कराने आए बसंत सेठिया ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे बुलाया गया था और नंबर 10:30 बजे का था, लेकिन दोपहर तक भी कोई काम नहीं हुआ। अधिकारी सिर्फ यही कह रहे हैं कि सर्वर डाउन है, लेकिन यह नहीं बताया जा रहा कि समस्या क्या है और कब तक ठीक होगी।
यह राजधानी का सबसे बड़ा रजिस्ट्री कार्यालय है जहां रोज सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं। लोगों का कहना है कि मॉडर्न सिस्टम के बावजूद व्यवस्था ठीक से नहीं चल रही है और प्रशासन की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0