केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल एआरटी एवं सरोगेसी बोर्ड की बैठक संपन्न छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए शामिल
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में नेशनल एआरटी एवं सरोगेसी बोर्ड की बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुए शामिल
छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तेलंगाना और चंडीगढ़ बोर्ड के सदस्य राज्य
रायपुर, 18 जुलाई 2025 नेशनल एआरटी (असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी) और सरोगेसी एक्ट 2021 के तहत गठित छठवें नेशनल एआरटी एवं सरोगेसी बोर्ड की बैठक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। यह बैठक हाइब्रिड मोड में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संपन्न हुई, जिसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक में छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, तमिलनाडु और तेलंगाना को सदस्य राज्य के रूप में शामिल किया गया था। छत्तीसगढ़ की ओर से स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया और आयुक्त सह संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला ने भाग लिया।
बैठक में तीन प्रमुख प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए—
1. देश के भीतर और बाहर भ्रूण/युग्मक के अंतरण की अनुमति हेतु 884 मामलों को स्वीकृति दी गई।
2. भारतीय मूल के दंपत्ति (ओसीआई कार्डधारी) के 14 मामलों में सरोगेसी की स्वीकृति प्रदान की गई।
3. एक केंद्र से दूसरे केंद्र में क्रायोप्रिजर्व युग्मकों के सामूहिक हस्तांतरण (केंद्र के बंद होने की स्थिति में) के तीन मामलों को भी मंजूरी दी गई।
बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सरोगेसी के लिए अधिनियम में निर्धारित उम्र सीमा पर पुनर्विचार का सुझाव दिया और एक्ट में संशोधन की आवश्यकता बताई। इस सुझाव की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सराहना की।
अपने संबोधन में जेपी नड्डा ने कहा कि एआरटी एवं सरोगेसी एक्ट मानवता के विकास की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में पारित एजेंडों से समाज को व्यापक लाभ मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0