रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक पहल : ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर से विशेष ट्रेन 15 जुलाई को होगी रवाना
रजत जयंती वर्ष में ऐतिहासिक पहल : ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत रायपुर से विशेष ट्रेन 15 जुलाई को होगी रवाना
रायपुर, 14 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के रजत जयंती वर्ष में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अभिनव पहल ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ जन-जन के जीवन से जुड़ रही है। प्रदेशवासियों को श्रीराम लला के अयोध्या धाम दर्शन का सौभाग्य दिलाने की इस ऐतिहासिक योजना के अंतर्गत 15 जुलाई 2025 को रायपुर रेलवे स्टेशन से विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दर्शन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
दर्शन योजना का क्रमिक विस्तार
‘श्री रामलला दर्शन योजना’ की शुरुआत 5 मार्च 2024 को रायपुर से हुई थी। इसके बाद
11 मार्च को बिलासपुर संभाग की विशेष ट्रेन
19 जून को सरगुजा संभाग की विशेष ट्रेन
26 जून को दुर्ग एवं बस्तर (संयुक्त) संभाग की विशेष ट्रेन रवाना की गई।
हर अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और आस्था का वातावरण देखने को मिला। अब 15 जुलाई को रायपुर संभाग के श्रद्धालु इस दर्शन यात्रा में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री की पहल और सांस्कृतिक चेतना को मिला विस्तार
यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की सोच का परिणाम है। इससे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक चेतना को राष्ट्रीय पटल पर गौरवपूर्ण स्थान भी मिल रहा है। योजना के तहत प्रदेशवासियों को जीवनकाल में एक बार श्रीराम लला के दर्शन का अवसर प्रदान किया जा रहा है।
विगत वित्तीय वर्ष में लगभग 22,100 श्रद्धालु अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। आगामी समय में भी रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग-बस्तर संभागों से नियमित साप्ताहिक विशेष ट्रेनें संचालित होती रहेंगी।
शुभारंभ अवसर पर रहेंगी कई विशिष्ट उपस्थिति
विशेष ट्रेन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ मंत्रीगण, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि,
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, वरिष्ठ अधिकारी, दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे रायपुर मंडल के डीआरएम दयानंद, सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी तथा आईआरसीटीसी – साउथ सेंट्रल ज़ोन के ग्रुप महाप्रबंधक पी. राजकुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
मुख्य विशेषताएं
श्रीराम लला दर्शन योजना रजत जयंती वर्ष की ऐतिहासिक पहल।
15 जुलाई को रायपुर से रवाना होगी विशेष ट्रेन।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ।
अब तक 22,100 श्रद्धालु दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर चुके।
सभी संभागों से चरणबद्ध तरीके से संचालित हो रहीं विशेष साप्ताहिक ट्रेनें।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0