जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, आरंग-रायपुर-दुर्ग 6-लेन बायपास बनेगा विकल्प

"From conversion to homecoming: 35 families of Chhattisgarh embraced Sanatan Dharma again" जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, आरंग-रायपुर-दुर्ग 6-लेन बायपास बनेगा विकल्प
 0
जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, आरंग-रायपुर-दुर्ग 6-लेन बायपास बनेगा विकल्प

जून 2026 से बंद होगा कुम्हारी टोल प्लाजा, आरंग-रायपुर-दुर्ग 6-लेन बायपास बनेगा विकल्प

दुर्ग, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दुर्ग जिले के कुम्हारी टोल प्लाजा को जून 2026 से पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। यह निर्णय राज्यवासियों के समय, ईंधन और धन की बचत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है, साथ ही यह केंद्र सरकार की Ease of Living नीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह फैसला भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे आरंग-रायपुर-दुर्ग 6 लेन बायपास के निर्माण से जुड़ा हुआ है। बायपास का कार्य तेजी से जारी है और इसके पूरा होते ही भारी वाणिज्यिक और यात्री वाहनों को वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा, जिससे कुम्हारी टोल की आवश्यकता स्वतः समाप्त हो जाएगी।

जनता को मिलेगा ट्रैफिक और खर्च से राहत

बायपास के तैयार हो जाने से:

राजधानी रायपुर और औद्योगिक शहर दुर्ग के बीच का ट्रैफिक कम होगा।

ईंधन की खपत घटेगी और यात्रा में लगने वाला समय बचेगा।

आम नागरिकों के आर्थिक बोझ में कमी आएगी।

प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री को धन्यवाद

इस जनहितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया है। लगातार प्रयासों और विकास की नीति के चलते यह महत्वपूर्ण निर्णय संभव हो पाया।

भारतीय जनता पार्टी ने इसे छत्तीसगढ़ की जनता की जीत बताते हुए सभी नागरिकों का धन्यवाद किया है जिन्होंने इस परिवर्तन में सहयोग और विश्वास बनाए रखा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0