धरती आबा योजना बनी जनजातीय गांवों के लिए वरदान, गोलावण्ड में जनजातीय उत्कर्ष शिविर का आयोजन

Dharti Aaba Yojana became a boon for tribal villages, Tribal Development Camp organized in Golawand धरती आबा योजना बनी जनजातीय गांवों के लिए वरदान, गोलावण्ड में जनजातीय उत्कर्ष शिविर का आयोजन
 0
धरती आबा योजना बनी जनजातीय गांवों के लिए वरदान, गोलावण्ड में जनजातीय उत्कर्ष शिविर का आयोजन

धरती आबा योजना बनी जनजातीय गांवों के लिए वरदान, गोलावण्ड में जनजातीय उत्कर्ष शिविर का आयोजन

रायपुर, 27 जून 2025। कोण्डागांव जिले के ग्राम गोलावण्ड में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आसपास के 16 गांवों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 5 लोगों को आयुष्मान कार्ड और 5 को जन्म प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कृषि विभाग ने 5 किसानों को धान बीज का वितरण किया। वहीं सहकारिता विभाग ने 6 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड प्रदान किए। शिक्षा विभाग की ओर से 6 विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।

इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 300 ग्रामीणों को पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी गई और ग्रामीणों को जागरूक किया गया। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य शिविर, बीज वितरण, प्रमाण पत्र बनवाने की सुविधा सहित कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को बड़ी सहूलियत मिली।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित ग्रामीणों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर पूर्व विधायक, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0