सुरक्षित बचपन का संकल्प: विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जोरदार आह्वान

 0
सुरक्षित बचपन का संकल्प: विश्व बाल सुरक्षा दिवस पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जोरदार आह्वान

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की है। उनका कहना है कि बच्चे किसी भी राष्ट्र का सबसे बड़ा खजाना हैं और उनका सुरक्षित माहौल में पनपना हम सबकी जिम्मेदारी है।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि बच्चों के प्रति बढ़ती हिंसा, उपेक्षा और शोषण की घटनाएं चिंताजनक हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए समाज के हर व्यक्ति को अपने नजरिये में बदलाव लाना होगा। उन्होंने कहा कि बाल अधिकारों की रक्षा केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए हमें ऐसा समाज बनाना होगा, जहां वे निडर होकर अपने सपनों को पूरा कर सकें।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, "हर बच्चे की मुस्कान उसकी सुरक्षा से जुड़ी है। अगर हम आज सजग नहीं हुए, तो आने वाला कल हमसे सवाल करेगा।" उन्होंने सभी से अपील की कि बाल संरक्षण के लिए मिलकर एक मजबूत सामाजिक तंत्र बनाएं।

मंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और खुशहाली के लिए सामूहिक प्रयास और संवेदनशीलता जरूरी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे बच्चों के अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट हों।

इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों में बाल संरक्षण को लेकर कार्यशालाएं, जागरूकता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़े और वे सुरक्षित, स्वस्थ जीवन जी सकें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0