नक्सली शांति वार्ता पर बड़ा समर्थन तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दिग्गज नेता उतरे मैदान में..

Big support for Naxal peace talks, senior leaders of Telangana and Andhra Pradesh came forward.
 0

बीजापुर (छत्तीसगढ़)। बीजापुर और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सुरक्षाबलों के ऑपरेशन के बीच अब राजनीतिक गलियारों में शांति वार्ता को लेकर हलचल तेज हो गई है। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) के बाद अब आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी माओवादियों से बातचीत शुरू करने की वकालत की है।

तेलंगाना से लगातार माओवादी शांति वार्ता को समर्थन मिल रहा है। विपक्षी पार्टी बीआरएस के साथ-साथ सत्तारूढ़ कांग्रेस के नेता भी अब शांति वार्ता के पक्ष में खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व जस्टिस चंद्रकुमार, प्रोफेसर हरगोपाल समेत कई प्रमुख हस्तियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शांति वार्ता के पक्ष में पहल करने की अपील की है।

पूर्व मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री जना रेड्डी से मुलाकात की। इस अहम बैठक में सरकारी सलाहकार के. केशव राव और वेम नरेंद्र रेड्डी भी शामिल रहे। जना रेड्डी के आवास पर करीब आधे घंटे तक चली बैठक में शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

माओवादियों द्वारा हाल ही में युद्ध विराम और शांति वार्ता की पहल के मद्देनजर, प्रोफेसर हरगोपाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इसी महीने 22 अप्रैल को हरगोपाल की अध्यक्षता वाली समिति ने मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपकर वार्ता प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है।

फिलहाल सरकार की ओर से कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन लगातार हो रही बैठकों और वरिष्ठ नेताओं की सक्रियता से यह संकेत जरूर मिल रहे हैं कि आने वाले समय में माओवादियों के साथ औपचारिक वार्ता की राह खुल सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0