पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, रायपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

After the Pahalgam terror attack, India launched 'Operation Sindoor', security agencies on alert in Raipur too पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, रायपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
 0
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, रायपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने चलाया ‘ऑपरेशन सिंदूर’, रायपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

रायपुर। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। हमले के जवाब में भारत सरकार ने 7 मई से पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम से एक विशेष सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। इस ऑपरेशन के बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ, लेकिन सीमा पर तनाव की स्थिति अब भी बनी हुई है।

राष्ट्रीय स्तर पर बढ़े सुरक्षा खतरे को देखते हुए राज्यों की पुलिस भी सतर्क हो गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने भी एहतियातन कई कदम उठाए हैं। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इस बीच भारत सरकार के निर्देश पर पाकिस्तानी वीजा पर भारत में रह रहे लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। रायपुर में भी ऐसे लोगों की पहचान और निगरानी की जा रही है, जो पाकिस्तान का वीजा लेकर शहर में रह रहे हैं। स्थानीय खुफिया इकाइयों और पुलिस अधिकारियों को सतर्क किया गया है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सूत्रों के अनुसार, यह कदम आतंकी गतिविधियों की संभावनाओं को रोकने और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। पुलिस और प्रशासन आम नागरिकों से भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0