मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
रायपुर, 25 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए कैशलैस चिकित्सा सुविधा की घोषणा किए जाने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।
फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारी वर्ग एवं उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। गंभीर बीमारियों की स्थिति में आर्थिक बोझ और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलना एक ऐतिहासिक एवं कर्मचारी हितैषी कदम है। उन्होंने कहा कि फेडरेशन सरकार के इस संवेदनशील निर्णय का स्वागत करता है और भविष्य में भी कर्मचारी हितों को प्राथमिकता दिए जाने की अपेक्षा रखता है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सरकार अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कैशलैस चिकित्सा सुविधा का लाभ शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी मिलेगा। चिकित्सा लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाए जाने से कर्मचारी अपने और अपने परिवार की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को लेकर निश्चिंत रहेंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सेवा गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार आएगा।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा सहित सुनील उपाध्याय, जय कुमार साहू, राजेश सिंघी, संतोष कुमार वर्मा, संजीत शर्मा, देवाशीष दास, लोकेश वर्मा, अमित शर्मा, सोनाली तिडके, आकाश त्रिपाठी, जगेश्वर भट्ट, दीपक सोनकर, प्रवीण सिंह एवं निशा यादव उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0