सूटकेस हत्याकांड में नया मोड़: पुलिस ने किया किशोर का अंतिम संस्कार
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सामने आए सूटकेस हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। मामले में पुलिस ने मृत किशोर का अंतिम संस्कार किया, क्योंकि शव की पहचान अब तक किसी परिजन ने नहीं की थी। पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान विधिवत क्रियाकर्म किए गए और अंतिम यात्रा में भी पुलिस कर्मी ही शामिल हुए।
इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने घटना का सीन-रीक्रिएशन भी कराया, जिसे देखने हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। फ्लैट का ताला खोला गया और घटनास्थल की बारीकी से जांच की गई। पुलिस को मौके से कई अहम सबूत भी मिले हैं, जो केस को हल करने में निर्णायक हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि फ्लैट से कुछ दस्तावेज, खून के धब्बे और इस्तेमाल में लाए गए कपड़े मिले हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। इस केस में अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0