मंत्री बनूंगा या नहीं, फैसला CM का है: OP चौधरी का मंत्रिमंडल बदलाव पर बयान

 0
मंत्री बनूंगा या नहीं, फैसला CM का है: OP चौधरी का मंत्रिमंडल बदलाव पर बयान

छत्तीसगढ़ में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच BJP नेता ओपी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल में किसे जिम्मेदारी दी जाए, यह तय करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। खुद के शिक्षा मंत्री बनाए जाने की चर्चा पर उन्होंने स्पष्ट किया कि वे संगठन और सरकार, दोनों के निर्णयों का सम्मान करते हैं।

पत्रकारों द्वारा सवाल पूछे जाने पर ओपी चौधरी ने कहा, “हमारे लिए सरकार का उद्देश्य जनसेवा है, कौन किस विभाग को संभालेगा, इसका निर्णय मुख्यमंत्री और नेतृत्व करता है। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।”

प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लगातार चर्चा चल रही है। ओपी चौधरी, जो चुनाव में अहम भूमिका निभा चुके हैं, उनके नाम की चर्चा शिक्षा मंत्री पद के लिए जोरों पर है। हालांकि, उन्होंने किसी भी तरह की पुष्टि करने से इनकार किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0