स्कूल ड्रेस में नशे का कारोबार: रायपुर में टेबलेट सप्लाई करते नाबालिग समेत दो पकड़ाए

 0
स्कूल ड्रेस में नशे का कारोबार: रायपुर में टेबलेट सप्लाई करते नाबालिग समेत दो पकड़ाए

रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीली टेबलेट्स की बड़ी खेप के साथ दो युवकों को पकड़ा है, जिनमें से एक नाबालिग है। आरोपी स्कूल बैग में टेबलेट्स भरकर सप्लाई करने निकले थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। घेराबंदी कर जब बैग की तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट्स मिलीं।

पूछताछ में सामने आया कि ये टेबलेट्स अलग-अलग मोहल्लों में युवाओं को बेची जा रही थीं। पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह रही कि एक आरोपी की उम्र महज 16 साल है, जो पहले भी इसी मामले में पकड़ा जा चुका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0