वाराणसी: किराए के कमरे में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, पति बताकर लाया था युवक, पुलिस जांच में जुटी

Varanasi: Woman's rotten body found in rented room, panic, husband brought youth, police investigation
 0
वाराणसी: किराए के कमरे में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, पति बताकर लाया था युवक, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी: किराए के कमरे में महिला का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप, पति बताकर लाया था युवक, पुलिस जांच में जुटी

वाराणसी, 29 मई वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तारकेश्वर नगर कॉलोनी में बुधवार की रात एक मकान से दुर्गंध आने पर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मकान मालिक को सूचना दी। इसके बाद मकान मालिक प्रमोद सिंह ने तुरंत पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर का दृश्य देख सभी हैरान रह गए। कमरे के फर्श पर एक महिला का सड़ा-गला शव पड़ा था, जिसके पास एक बैग भी मिला।

प्रथम दृष्टया शव दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला के सिर पर गहरे चोट के निशान और गले पर दबाव के संकेत मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि रात अधिक होने की वजह से मौके पर पूरी जांच संभव नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

मकान मालिक प्रमोद सिंह ने पुलिस को बताया कि 25 मई को दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी विवेक सोनी नामक युवक एक महिला के साथ आया था। उसने महिला को अपनी पत्नी बताते हुए कमरा किराए पर लिया था। उसी रात वह बाहर से कमरे को ताला लगाकर कहीं चला गया और तब से वापस नहीं लौटा।

बुधवार रात कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने जब पुलिस को सूचना दी, तब इस घटना का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी विवेक सोनी की तलाश में जुटी है। मामले की जांच एसीपी और थाना प्रभारी भरत उपाध्याय की निगरानी में की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। साथ ही, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठेगा। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और क्षेत्र में दहशत का मा

हौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0