जशपुर में अनोखा मामला : थाने में कुत्ते ने पुलिसकर्मी को काटा, 5 लोग हिरासत में — जानिए पूरी घटना
जशपुर में अनोखा मामला : थाने में कुत्ते ने पुलिसकर्मी को काटा, 5 लोग हिरासत में — जानिए पूरी घटना
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बगीचा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन थाने पहुंचने के बाद जो हुआ, उसने सबको चौंका दिया। विवाद के दौरान एक पक्ष के साथ आया पालतू कुत्ता थाने में ही पुलिसकर्मी पर झपट पड़ा और उसे काट लिया। अब पुलिस ने इस मामले में सरकारी काम में बाधा समेत कई धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए एक ही परिवार के पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
क्या है पूरा मामला ?
मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर रात करीब 12 बजे दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष बगीचा थाना पहुंच गए। थाने में भी विवाद शांत नहीं हुआ। कहा जा रहा है कि एक पक्ष के लोग थाना प्रभारी से बहस करने लगे। इस बीच, उसी पक्ष के साथ आया पालतू कुत्ता अचानक एक पुलिस आरक्षक पर झपट पड़ा और उसे काट लिया।
घटना के बाद मौके का फायदा उठाकर कुत्ते का मालिक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक के परिवार की तीन महिलाओं और दो पुरुषों को हिरासत में ले लिया। सभी को सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
थाना प्रभारी ने नहीं दिया जवाब
इस पूरे मामले को लेकर जब मीडिया ने बगीचा थाना प्रभारी संतलाल आयाम से संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।
पुलिस कर रही है आरोपी युवक की तलाश
फिलहाल पुलिस फरार आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। वहीं, थाने में पालतू कुत्ते द्वारा पुलिसकर्मी को काटे जाने की इस अनोखी घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।
👉 ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0