मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 30 जून 2025 — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सोमवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य में कोयला खनन और उत्पादन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन की वर्तमान स्थिति, खनन कार्यों की प्रगति, श्रमिकों की सुविधाएं और खनन क्षेत्रों में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में कोयला और ऊर्जा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाओं को मूर्त रूप दिया जा सकता है।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने सीएसआर मद की राशि का उपयोग अधिकाधिक जनकल्याणकारी कार्यों में करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार में सीएसआर फंड का प्रभावी उपयोग किया जाना चाहिए, जिससे स्थानीय समुदायों को सीधे लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एसईसीएल के मुख्य महाप्रबंधक हरीश दुहन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0