तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ
रायपुर, 29 जून 2025।दुर्ग जिले के जामगांव में आज तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महिला संग्राहकों को प्रतीक स्वरूप चरण पादुकाएं पहनाकर योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
‘चरण पादुका योजना’ तेंदूपत्ता संग्राहकों के स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक है। यह उन परिश्रमी हाथों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का भाव है, जो विषम परिस्थितियों में जंगलों की पगडंडियों पर चलकर वनोपज संग्रहण का कार्य करते हैं।
इस मौके पर बताया गया कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का प्रदेश की अर्थव्यवस्था, वनोपज आधारित रोजगार और स्थानीय समृद्धि में अहम योगदान है। इनकी मेहनत से ही छत्तीसगढ़ की वनोपज परंपरा जीवंत है और हजारों परिवारों को आजीविका का संबल प्राप्त होता है।
‘चरण पादुका योजना’ राज्य सरकार के संकल्प पत्र "मोदी की गारंटी" का एक महत्वपूर्ण वादा था, जिसे पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ क्रियान्वित किया गया है। यह केवल चरण पादुका वितरण की योजना नहीं, बल्कि संग्राहकों के श्रम, स्वाभिमान और गरिमा का सम्मान है।
सरकार का उद्देश्य तेंदूपत्ता संग्राहकों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और आत्मसम्मान को सुनिश्चित करना है। योजना के तहत न केवल चरण पादुका प्रदान की जाएगी, बल्कि उनके कल्याण और हित के लिए निरंतर कदम उठाए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0