रायपुर : पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, यातायात व नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

Raipur: Review meeting of police officers, instructions for strict action on traffic and drug smuggling रायपुर : पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, यातायात व नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
 0
रायपुर : पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, यातायात व नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

रायपुर : पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, यातायात व नशा तस्करी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

छत्तीसगढ़ रायपुर, रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा की अध्यक्षता में आज सिविल लाईन स्थित सी-4 भवन के सभाकक्ष में पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी व समस्त थाना प्रभारी मौजूद रहे।

शहर की कानून व्यवस्था व यातायात पर विशेष जोर

बैठक में आगामी विधानसभा सत्र व त्यौहारों को देखते हुए कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए भी विशेष रणनीति बनाने की बात कही गई। आईजी श्री मिश्रा ने कहा कि यातायात केवल ट्रैफिक पुलिस की नहीं, बल्कि थाना प्रभारियों की भी समान जिम्मेदारी है।

उन्होंने तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, अवैध पार्किंग व सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही नए उपाय भी लागू किए जाएंगे।

नशे के कारोबार पर सख्ती, आपराधिक तत्वों पर पैनी नजर

आईजी ने नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने की बात कही। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध रूप से शराब की बिक्री, भंडारण व परिवहन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, नशे के सौदागरों की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ने और मुख्य आरोपियों की तस्दीक करने के आदेश भी दिए।

गंभीर अपराधों, चोरी, लूट व असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी प्रणाली मजबूत करने के निर्देश दिए गए। चाकूबाजों, गुंडा-बदमाशों व निगरानी बदमाशों पर भी सख्त निगरानी रखने के आदेश दिए गए हैं।

महिलाओं व साइबर अपराधों पर त्वरित कार्रवाई

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने विगत 6 माह के अपराधों की समीक्षा करते हुए अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। महिलाओं व साइबर अपराधों की शिकायतों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता से करने के लिए भी कहा गया।

साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत व ग्राम स्तर पर ‘पुलिस मित्र’ बनाने का सुझाव दिया गया, ताकि ग्रामीणों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित हो और अपराध नियंत्रण में मदद मिल सके।

विजिबल पुलिसिंग पर जोर

बैठक में विजिबल पुलिसिंग की अहमियत पर भी जोर दिया गया। सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक संध्या अपने अधिकतम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल व मोटरसाइकिल गश्त करने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने और अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0