रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं..

Raipur MP Brijmohan Agarwal is putting his own government in the dock रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं..
 0
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं..

रायपुर: छत्तीसगढ़ के श्रेष्ठ नेता पूर्व मंत्री और रायपुर से लोकसभा के सांसद बृजमोहन अग्रवाल लगातार अपने पत्रों के माध्यम से सरकार पर सवालों की झड़ी लगा रहे हैं. इन लेटर को लेकर अब कांग्रेस ने बीजेपी की साय सरकार पर अनगिनत सवाल दागना शुरू कर दिया है. बृजमोहन अग्रवाल निरंतर पत्र लिख रहे हैं. हाल ही में बृजमोहन ने दिवंगत शिक्षकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति दिलाए जाने की मांग उठाई. इसके पहले उन्होंने सरकारी हार्ट अस्पताल में मरीजों को इलाज के लिए मिल रही तारीख पर तारीख को लेकर अपनी सरकार पर सवाल झड़ी लगा रहे है ट्रैफिक की बिगड़ती व्यवस्था को लेकर भी पत्र लिखा.

बृजमोहन अग्रवाल लगातार लिख रहे पत्र:

बृजमोहन अग्रवाल के अलावा कोई भी भाजपा नेता, मंत्री, विधायक और सांसद अपनी सरकार को लेकर पत्र नहीं लिख रहा है. ऐसे में बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा लगातार अपनी सरकार को ही लिखे जा रहे पत्र के कई मायने निकले जा रहे हैं. 

सबसे पहले बात करते हैं बृजमोहन अग्रवाल के द्वारा लिखे गए उन पत्रों की जो चर्चा में बने रहे. बृजमोहन ने 13 अप्रैल 2025 को मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने राजधानी रायपुर में लगातार बढ़ती जनसंख्या के दबाव और अपराध का मुद्दा उठाया. उन्होंने राजधानी में क्राइम के नए-नए तरीके, साइबर अपराध, यातायात की गंभीर स्थिति एवं पंजीकृत वाहनों के बढ़ते दबाव को रोकने की मांग की. इसके लिए पुलिस बल के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती एवं जनसंख्या के आधार पर अतिरिक्त बल कि स्वीकृति की मांग उन्होंने सीएम से की.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0