भारतीय सेना (BSF)ने 7 आतंकियों को किया ढेर..

Indian Army (BSF) killed seven terroristsभारतीय सेना (BSF)ने सात आतंकियों को किया ढेर
 0
भारतीय सेना (BSF)ने 7 आतंकियों को किया ढेर..

दिल्ली: भारत लगातार पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को नाकाम कर रहा है. दरमियानी रात पाकिस्तान के हवाई हमलों की कोशिशों को नष्ट करने के बाद जम्मू कश्मीर में जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को मौत के घाट उतारा सूत्रों के मुताबिक, बीएसएफ ने सांबा में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ कर रहे सात घुसपैठियों को जन्नत पहुंचा दिया गया. बताया जा रहा है कि ढेर किए गए घुसपैठिए जैश-ए-मोहम्मद के बताए जा रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की यह कोशिश उस समय की गई, जब भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य जगह पर सेना के ठिकानों पर पाकिस्तान की सेना के हमले की कोशिशों को नाकाम कर दिया.

भारतीय सेना ने बताया कि 8 और 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की सेना ने पश्चिमी सीमा पर एक साथ कई हमलों की कोशिश की गई थी. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य हथियारों के जरिए भारतीय सीमाओं को निशाना बनाया गया था. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर में (LoC) पर कई बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया था. सेना ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत सभी ड्रोन हमलों को सफलतापूर्वक जमींदोज कर दिया और सीजफायर उल्लंघनों का मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने साफ शब्दों में कहा कि भारतीय सीमाओं की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे और किसी भी नापाक मंसूबे को सहन नहीं किया जाएगा.

आतंक के खिलाफ भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पगलाया पाकिस्तान गुरुवार को जम्मू कश्मीर से लेकर जैसलमेर तक हिन्दुस्तान के करीब 15 शहरों को निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को ध्वस्त कर दिया..

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0