भारत ने युद्ध का आगाज कर दिया पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकियों के 9 ठिकानों को किया ध्वस्त
ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सशस्त्र बलों ने आतंकी शिविरों पर सटीक हमला किया
थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ प्रारंभ किया, जिसके अंतर्गत पाकिस्तान और पाकिस्तान-अधिकृत जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकवादी अड्डों को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना और संचालन किया जा रहा था।
इस अभियान में पाकिस्तान के कुल 9 स्थानों को निशाना बनाया गया।
भारतीय सेना की कार्रवाई संतुलित, संयमित और गैर-उत्तेजक रही है। किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है। भारत ने लक्ष्यों के चयन और कार्यप्रणाली में अत्यधिक संयम का परिचय दिया है।
यह कदम हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी।
भारत ने वादा किया था कि इस हमले के दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा, और हम उसी वादे को निभा रहे हैं।
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी आज दिन में साझा की जायेगा।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
1
Angry
0
Sad
0
Wow
0