IPS Ashutosh Singh gets big responsibility in CBI, आईपीएस आशुतोष सिंह को मिली सीबीआई में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

आईपीएस आशुतोष सिंह को मिली सीबीआई में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
 0
IPS Ashutosh Singh gets big responsibility in CBI, आईपीएस आशुतोष सिंह को मिली सीबीआई में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

आईपीएस आशुतोष सिंह को मिली सीबीआई में बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

रायपुर | 21 अक्टूबर 2025 छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी आशुतोष सिंह को प्रतिनियुक्ति (डेपुटेशन) पर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) में पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (MHA) ने आधिकारिक आदेश जारी किया है।

गृह मंत्रालय के अवर सचिव संजीव कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस आशुतोष सिंह को सीबीआई में पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police) के पद पर नियुक्त किया गया है। आदेश में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है कि उन्हें तीन सप्ताह के भीतर राज्य से रिलीव किया जाए ताकि वे अपना नया दायित्व संभाल सकें।

जारी आदेश के मुताबिक, सीबीआई में उनका कार्यकाल ज्वाइनिंग की तिथि से पांच वर्ष तक या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) रहेगा।

दीपावली के दूसरे दिन जारी यह आदेश आईपीएस आशुतोष सिंह के लिए एक बड़ा तोहफा साबित हुआ है। राज्य में अपने अनुशासन, दक्षता और ईमानदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले आशुतोष सिंह अब देश की प्रमुख जांच एजेंसी में अपनी सेवाएं देंगे।

मुख्य बिंदु

2012 बैच के आईपीएस आशुतोष सिंह को सीबीआई में एसपी के रूप में प्रतिनियुक्ति।

गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश, राज्य सरकार को तीन सप्ताह में रिलीव करने के निर्देश।

कार्यकाल ज्वाइनिंग की तिथि से 5 वर्ष या अगले आदेश तक रहेगा।

दीपावली के दूसरे दिन मिला नई जिम्मेदारी का "उपहार"।

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0