नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता: नारायणपुर में 27 कुख्यात नक्सली ढेर, सीपीआई (माओवादी) के महासचिव बसवराजू भी मारा गया
नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में ऐतिहासिक सफलता: नारायणपुर में 27 कुख्यात नक्सली ढेर, सीपीआई (माओवादी) के महासचिव बसवराजू भी मारा गया
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में आज सुरक्षा बलों ने नक्सलवाद के विरुद्ध चल रही लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। एक सटीक और साहसिक अभियान के तहत हमारे जांबाज सुरक्षाबलों ने 27 कुख्यात माओवादियों को ढेर कर दिया, जिनमें सीपीआई (माओवादी) के महासचिव और शीर्ष कमांडर नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू भी शामिल हैं। बसवराजू को माओवादी संगठन की रीढ़ माना जाता था और यह पहली बार है जब भारत में तीन दशक पुरानी नक्सल समस्या के इतिहास में किसी महासचिव स्तर के शीर्ष नेता को सुरक्षा बलों ने ढेर किया है।
यह सफलता न केवल रणनीतिक रूप से बल्कि मनोवैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी एक बड़ा झटका है माओवादियों के लिए।
ऑपरेशन 'ब्लैक फॉरेस्ट' की भी बड़ी कामयाबी:
इस ऐतिहासिक अभियान के साथ-साथ यह बताते हुए भी गर्व हो रहा है कि ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट की समाप्ति के बाद अब तक 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र राज्यों में हुए हैं, जो इस बात का संकेत है कि नक्सलवाद की जड़ें अब तेजी से कमजोर हो रही हैं।
मोदी सरकार का संकल्प:
मोदी सरकार ने संकल्प लिया है कि 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद का पूरी तरह से समापन किया जाएगा। इस दिशा में की जा रही निर्णायक कार्रवाइयाँ इस लक्ष्य को शीघ्रता से प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम हैं।
मैं हमारे बहादुर सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को इस बड़ी सफलता के लिए हार्दिक बधाई और सलाम करता हूँ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0