गोबरा नवापारा: अवैध शराब के साथ 2 कोचिया गिरफ्तार, 39 पौवा देशी शराब और बाइक जब्त
गोबरा नवापारा: अवैध शराब के साथ 2 कोचिया गिरफ्तार, 39 पौवा देशी शराब और बाइक जब्त
रायपुर। थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 39 पौवा देशी मसाला शराब और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।
ऐसे हुई कार्रवाई
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर और नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के निर्देशन पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक काला-लाल पट्टी लगी मोटरसाइकिल से लाल रंग के थैले में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। जानकारी के बाद पुलिस टीम ने कबीर आश्रम नवापारा के पास मेन रोड पर रेड कर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी
1. टिकेश्वर तारक, पिता प्रभुराम तारक, उम्र 20 वर्ष
2. विकास विश्वकर्मा, पिता अरुण विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष
(दोनों निवासी ग्राम कुर्रा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर)
जब्ती
39 पौवा शेरा देशी मसाला शराब (कीमत लगभग 3,900 रुपये)
हीरो डीलक्स HF मोटरसाइकिल (क्रमांक CG04 LD 4008, कीमत 16,000 रुपये)
अपराध दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 334/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस टीम की भूमिका
इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा से प्रआर 190 प्रेम सिंह कंवर, आरक्षक 2748 धर्मेंद्र डहरिया, आरक्षक 467 हुलास साहू और सैनिक 30 खेम तारक की अहम भूमिका रही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

