नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस डीआरजी टीम को मिली सफलता

Dhamtari Police DRG team got success in anti-Naxal search operation नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस डीआरजी टीम को मिली सफलता
 0

नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में निकली धमतरी पुलिस डीआरजी टीम को मिली सफलता

चमेंदा जंगल में नक्सलियों द्वारा डम्प किये गये दैनिक उपयोगी का सामान किया गया बरामद सर्चिंग जारी....

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के अंतर्गत खलारी थाना के ग्राम चमेदा के जंगल में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना धमतरी डीआरजी की टीम को मिली थी... वहीं सूचना मिलने पर सर्चिंग टीम ग्राम चमेदा के लिए रवाना हुई थी.... वही जंगल में सर्चिंग के दौरान नक्सलियों के द्वारा जंगल में डंप की गई...कई सामग्री को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है...जिसमें कुकर बम बनाने 10 नग कुकर और 15 लीटर के तीन टीना का डिब्बा, दो नग नीले रंग की प्लास्टिक ड्रम एवं घरेलू उपयोगी सामग्री भी शामिल है.... वही पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने मामले की पुष्टि की है...वही लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा जंगल में सर्चिंग अभियान जारी है...पूर्व में भी नक्सलियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने के मंसूबों को नाकाम किया गया था...वही पुनः सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के मंसूबों को नाकाम किया है....

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0