कांग्रेस ने पंडरिया ब्लॉक में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की, मंडल अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों का चयन संपन्न

Congress started the process of organization expansion in Pandaria block, selection of divisional president and sector in-charges completed कांग्रेस ने पंडरिया ब्लॉक में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की, मंडल अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों का चयन संपन्न
 0
कांग्रेस ने पंडरिया ब्लॉक में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की, मंडल अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों का चयन संपन्न

कांग्रेस ने पंडरिया ब्लॉक में संगठन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की, मंडल अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारियों का चयन संपन्न

पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ब्लॉक स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को नया स्वरूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत आने वाले समस्त जोन अध्यक्षों को अब "मंडल अध्यक्ष" के रूप में नामित किया गया है और साथ ही सेक्टर प्रभारियों के नवीन चयन की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है।

इस अभियान के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस द्वारा विभिन्न ब्लॉकों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है, जिसमें पंडरिया ब्लॉक के प्रभारी पद की जिम्मेदारी विनोद चंद्रवंशी को सौंपी गई है। संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए बुधवार को नगर के गुप्ता धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पांडातराई जोन के अंतर्गत 7 ग्रामों के 8 बूथों और नगर पंचायत पांडातराई के 6 बूथों के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया और मण्डल अध्यक्ष के चयन हेतु आम सहमति की प्रक्रिया अपनाई। सर्वसम्मति से वर्तमान जोन अध्यक्ष आशीष दास गुप्ता (पुत्र चेतन दास गुप्ता) को उनके संतोषजनक कार्य के लिए पुनः मण्डल अध्यक्ष के रूप में चयनित किया गया।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्र के लिए रुपेश चंद्रवंशी तथा पांडातराई शहर के लिए आशीष गुप्ता (पुत्र हनुमान दास) को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया गया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार देखा गया, तथा बैठक स्थल पर जोशपूर्ण तरीके से कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए।

कांग्रेस संगठन के इस सशक्तिकरण अभियान से यह स्पष्ट है कि पार्टी आगामी चुनावों को लेकर पूरी तरह से सक्रिय और सजग है, और जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने की दिशा में प्रतिबद्ध है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0