अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री, पुण्यतिथि पर अटल जी को नमन
अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री, पुण्यतिथि पर अटल जी को नमन
रायपुर। भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर कहा कि आज हम अपने नाम के साथ गर्व से "छत्तीसगढ़" लिखते हैं, यह स्व. अटल जी की ही देन है। उन्होंने याद करते हुए कहा कि जब संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था, तब अटल जी ने सत्ता के लिए समझौता करने से इंकार कर दिया था। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा था – “भले ही सरकार चली जाए, लेकिन सत्ता लोलुपों से समझौता कर सरकार बनती है तो मैं ऐसी सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा। मैं मृत्यु से नहीं डरता, लेकिन बदनामी से अवश्य डरता हूं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने हमेशा सिद्धांतों और आदर्शों की राजनीति की और यही कारण है कि वे आज भी देशवासियों के हृदय में अमर हैं।
कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य
कार्यक्रम को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन का दायित्व राजकुमार राठी और मंजूल मयंक श्रीवास्तव ने निभाया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, राजीव चक्रवर्ती, ललित जयसिंह, गोपी साहू, भीमवंत निषाद, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, सुनील कुकरेजा, पार्षद प्रदीप वर्मा, कृतिका जैन, प्रभा विश्वकर्मा, अजय पाणिकर, कमल जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

