मुख्यमंत्री ने नवलीन कौर को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग

Chief Minister congratulated Navleen Kaur and said – Talents of Chhattisgarh will get all possible support मुख्यमंत्री ने नवलीन कौर को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग
 0
मुख्यमंत्री ने नवलीन कौर को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग

मुख्यमंत्री ने नवलीन कौर को दी बधाई, कहा – छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा हरसंभव सहयोग

रायपुर, 22 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ की नवोदित तीरंदाज नवलीन कौर ने राष्ट्रीय खेलों में स्थान बनाकर न केवल राज्य का नाम रोशन किया है, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनी हैं। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बधाई दी और कहा कि राज्य सरकार हर खिलाड़ी को उनकी मेहनत, लगन और प्रतिभा के अनुरूप अवसर, संसाधन और मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवलीन जैसी खिलाड़ी छत्तीसगढ़ के भविष्य की नींव हैं। सरकार उनकी खेल यात्रा को मजबूती देने के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि क्रिकेट की लोकप्रियता के दौर में यदि कोई युवा तीरंदाजी जैसे विशिष्ट खेल में कठिन परिश्रम कर प्रदेश और देश के लिए मेडल लाने की दिशा में अग्रसर है, तो यह न केवल सराहनीय बल्कि अत्यंत प्रेरणादायक भी है।

स्वास्थ्य चुनौतियों को दी मात, बनाया खेल को जीवन का आधार

महासमुंद जिले के बागबाहरा की निवासी नवलीन कौर ने जन्म से ही स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों का सामना किया। उनका जन्म गर्भावस्था के सातवें महीने में हुआ था, जिससे शुरुआती वर्षों में उन्हें शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़ा। परिवार, पड़ोस और परिचितों की चिंताओं के बीच पली-बढ़ी नवलीन ने इन सभी को अपनी प्रेरणा बना लिया और खेल के माध्यम से खुद को एक नई पहचान दी।

तीरंदाजी में पहली महिला खिलाड़ी बनीं

नवलीन ने वर्ष 2018 में बिहाझर बालाश्रम में तीरंदाजी का प्रशिक्षण शुरू किया और महासमुंद जिले की पहली महिला तीरंदाज बनीं। स्कूली शिक्षा के दौरान उन्होंने दो बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते और राष्ट्रीय स्तर की स्कूली प्रतियोगिता में चौथा स्थान हासिल किया। 2023 में उन्होंने गुजरात में आयोजित एफजीएफआई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया और राज्य स्तरीय सीनियर स्पर्धा में दूसरा स्थान पाया।

अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य और नई शुरुआत

नवलीन का सपना अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना है। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेला जाने वाला कंपाउंड बो अब उनके पास है, जो उनके परिवार ने उन्हें भेंट किया। उन्होंने सिटी ओपन तीरंदाजी प्रतियोगिता में कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर इसकी शानदार शुरुआत की है। वर्तमान में वे कोच एवन साहू और खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं।

नवलीन की यह यात्रा यह साबित करती है कि यदि इच्छाशक्ति, समर्पण और आत्मविश्वास हो, तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0