प्रदेश में विकास की बयार: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों से की मुलाकात

 0
प्रदेश में विकास की बयार: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कोंडागांव प्रवास के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाएं और नीतियां जनता तक पहुंच रही हैं और इसका सकारात्मक असर भी नजर आ रहा है। सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों से प्रदेश में खुशहाली बढ़ रही है और किसानों की आय में इजाफा हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सुशासन तिहार के दौरान 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक प्रदेशभर में जनता ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनमें से अधिकांश का समाधान प्रशासन ने तेजी से किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत खुद वे, मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी गांव-गांव जाकर लोगों की बात सुन रहे हैं और मौके पर ही समाधान कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि सरकार ने पिछले दो साल का बकाया बोनस किसानों को दिया है, जिससे उन्हें बड़ा आर्थिक लाभ हुआ है। इसके साथ ही 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर अटल सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जिससे गांवों में ही बैंकिंग और लेनदेन की सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इससे ग्रामीणों को शहरों की तरफ दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

उन्होंने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत अब कृषि वैज्ञानिक सीधे किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें आधुनिक खेती के गुर सिखाएंगे। इस पहल से किसानों को नई तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों की जानकारी मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि "पंजीयन में 10 नई क्रांति" लाकर सरकार ने पारदर्शिता बढ़ाई है। इसके अलावा नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से बस्तर के दूरदराज अंचलों में भी विकास की रोशनी पहुंच रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0