कक्षाओं में बच्चों को नियमित पानी पिलाने के लिए ‘बेल मिशन’ शुरू

Bell Mission' started to provide regular water to children in classrooms कक्षाओं में बच्चों को नियमित पानी पिलाने के लिए ‘बेल मिशन’ शुरू
 0
कक्षाओं में बच्चों को नियमित पानी पिलाने के लिए ‘बेल मिशन’ शुरू

कक्षाओं में बच्चों को नियमित पानी पिलाने के लिए ‘बेल मिशन’ शुरू

रायपुर के 1427 स्कूलों में एक साथ अभियान की शुरुआत, डिहाइड्रेशन और पढ़ाई पर असर रोकने की पहल

रायपुर। राजधानी रायपुर के स्कूलों में अब बच्चों को अधिक से अधिक पानी पीने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इस दिशा में अनोखी पहल करते हुए ‘बेल मिशन’ की शुरुआत की है। इस मिशन के तहत कक्षा के दौरान निश्चित अंतराल पर एक विशेष बेल बजाई जाएगी, ताकि बच्चों को पानी पीने की याद दिलाई जा सके।

अभी तक स्कूलों में केवल शॉर्ट ब्रेक और लंच ब्रेक का ही सिस्टम था, लेकिन अब इन ब्रेक्स के अलावा भी बच्चों के क्लासरूम में लौटने के तुरंत बाद एक और बेल बजेगी, जो विशेष रूप से पानी पीने के लिए होगी। इस दौरान टीचर और छात्र दोनों ही साथ में पानी पिएंगे। शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी कि वे सुनिश्चित करें कि हर बच्चा पानी पिए।

पहले अन्य राज्यों में सफल रहा मॉडल

यह मॉडल पहले मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई स्कूलों में सफल हो चुका है और अब छत्तीसगढ़ में भी इसे लागू किया जा रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य राज्यों के स्कूल भी इस पहल को अपना चुके हैं।

डिहाइड्रेशन से बचाने की कवायद

रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती ने बताया कि सामान्य ब्रेक के दौरान कई बच्चे पानी पीना टाल देते हैं, जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ जाती है। कम पानी पीने से नींद आना, गैस बनना, पढ़ाई में मन न लगना जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं।

कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर जिले के 1427 स्कूलों में ‘बेल मिशन’ की शुरुआत कर दी गई है। शिक्षकों और छात्रों ने फिलहाल इसे एक डेली एक्टिविटी के रूप में अपनाना शुरू किया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यह पहल केवल एक्टिविटी के रूप में ही नहीं बल्कि वॉटर ड्रिंकिंग हैबिट विकसित करने में भी मददगार होगी, जिससे बच्चों को लंबे समय तक फायदा मिलेगा।

कम पानी पीने से होने वाली समस्याएं

शारीरिक समस्याएं

सिरदर्द – पानी की कमी से ब्लड फ्लो और ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है।

थकान और कमजोरी – मांसपेशियां जल्दी थक जाती हैं।

मुंह और होंठ सूखना – लार का उत्पादन कम हो जाता है।

चक्कर आना – खासकर गर्म मौसम में।

पसीने के बाद पानी की कमी – गर्मी में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है।

मानसिक और पढ़ाई पर असर

कॉनसेंट्रेशन कम होना – दिमाग को सही तरीके से काम करने के लिए पानी जरूरी है।

चिड़चिड़ापन – पानी की कमी से मूड पर नकारात्मक असर पड़ता है।

याददाश्त पर असर – हाइड्रेशन की कमी से ब्रेन प्रोसेसिंग धीमी हो जाती है।

इस तरह ‘बेल मिशन’ न सिर्फ बच्चों को हाइड्रेटेड रखेगा, बल्कि उनकी पढ़ाई, सेहत और मानसिक एकाग्रता पर भी सकारात्मक प्रभाव डालेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0